Cm Yogi : सीएम योगी का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, दिवाली से पहले मिलेगी सैलरी, आदेश जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। अक्टूबर महीने की सेलरी दिवाली से पहले ही मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी Cm Yogi आदित्यनाथ ने यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। अक्टूबर महीने की सेलरी दिवाली से पहले ही मिल जाएगी। इस बाबत मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया। आदेश के अनुसार 30 अक्टूबर तक हर कर्मचारी के खाते में इस महीने की सेलरी आ जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को दिवाली की खुशियां अपनों के साथ बांटने में मदद मिलेगी।

Cm Yogi
Cm Yogi

मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली, 2 नवम्बर को गोवर्धन पूजा और 3 नवम्बर को भाई दूज व चित्र गुप्त जयन्ती के त्योहार का सार्वजतिक अवकाश है। ऐसे में सभी राज्य कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों आदि के कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को सेलरी का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को भी माह अक्टूबर पेंशन 30 अक्टूबर को देने की मंजूरी दे दी है। सभी big boss विभागों और कोषागारों को जारी आदेश में कहा गया है कि इन आदेशों का तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Image Credit To – livehindustan.com

Post Credit To – livehindustan.com

Post By Sandeep Patel